आज समाचार
टैरिफ वार पर PM मोदी की चुपी पर राहुल का तंज

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को टैरिफ वार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी पर तंज कसते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप की धमकियों के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि अडानी के खिलाफ अमरीकी जांच चल रही है। ऐसे में मोदी के हाथ बंधे हुए हैं। मोदी का डबल ए (अडाणी-अंबानी) के साथ क्या संबंध है, यह उजागर हो चुका है।
गौर हो कि पिछले साल अमरीका में अडानी समेत आठ लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। अमरीकी अटॉर्नी ऑफिस आरोप पत्र के मुताबिक, अडानी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। इसकी जांच जारी है।








