आज समाचार

उधमपुर में CRPF का बंकर व्हीकल हादसे का शिकार, 3 जवानों की मौत, 15 अन्य घायल

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में CRPF की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं, हादसे में 15 जवाल घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय CRPF के बंकर व्हीकल में कुल 23 जवान सवार थे। जैसे ही वाहन कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर पहुंचा तो वहां वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे कदवा इलाके में हुई, जब जवान बसंत गढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुआ वाहन, बल की 187वीं बटालियन का है। वाहन में कुल 23 जवान सवार थे, दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और जवान की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button