आज समाचार

डेराबस्सी तहसील परिसर में कूड़े के ढेर, कचरा फैलने से लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

डेराबस्सी

डेराबस्सी तहसील परिसर में लगे कूड़े के ढेर जहां परेशानी का कारण बन रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने परिसर की स्थिति और भी बदतर बना दी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैंए जिससे इलाके में दुर्गंध फैल गई है। आम लोगों और कर्मचारियों को इससे जूझना पड़ रहा है। सबसे ज़्यादा परेशानी अदालती काम से आने वाले लोगों को हो रही है। उनका कहना है कि इस कूड़े के कारण परिसर में खड़े हो पाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।

स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर बार.बार दिलाया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं करता है, तो यह समस्या और भी बढ़ जाएगी। इससे यहां बीमारियां फैलने का भी खतरा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। संपर्क करने पर नगर परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा ने कहा कि वे कल सफाई कर्मचारियों को तहसील परिसर की सफ़ाई के लिए भेजेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button