आज समाचार

आरआईसी की गोलबंदी तेज, इस महीने रूस जाएंगे जयशंकर, 18 को भारत पहुंचेंगे चीनी विदेश मंत्री

नई दिल्ली

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद भारत तेजी से पलटवार कर रहा है। अमरीका को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए भारत ने रूस और चीन के साथ मिलकर आरआईसी की गोलबंदी तेज कर दी है। रूस-भारत-चीन (आरआईसी) मंच एक बार फिर सक्रिय हो रहा है और घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस महीने 20-21 अगस्त को रूस की यात्रा पर जाएंगे, जबकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत दौरे पर आने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि भारत, आरआईसी को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रूस ने भी आरआईसी त्रिपक्षीय सहयोग को पुनर्जीवित करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वहीं, चीन ने इस पहल का खुले तौर पर स्वागत किया है। भारत ने भी इस पर ‘सावधानीपूर्ण लेकिन सकारात्मक’ रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button