नंगल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह के घर का घेराव

नंगल
नगर काउंसिल के सफाई सेवकों ने आज अपनी मांगों को लेकर नंगल नगर काउंसिल के नए कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह की कोठी का घेराव कर जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर युनियन नेता कौशल कुमार ने कहा कि नंगल नगर काउंसिल के अधिकारी उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रहे है जिस कारण उन्हे आज नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह की कोठी का घेराब करने को मजबूर होना पड़ा। उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारियों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है जिसकी रिपेयर के लिए कई बार काउंसिल अधिकारियों को कहा जा चुका है इसके अलावा नगर काउंसिल में अन्य जातियों के लोगों को सफाई सेवकों की नियुक्ति पत्र दिए गए है लेकिन उनसे आज तक सफाई सेवकों के तौर पर काम नही करवाया जा रहा। हमारीे मांग यह है कि जिन लोगों की नियुक्ति बतौर सफाई सेबक हुई है उनसे सफाई कर्मचारियों के तौर पर फील्ड में भेजा जाए।








