लोकसभा में शुभांशु शुक्ला पर विशेष चर्चा के दौरान बोले जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली
वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सोमवार दोपहर दो बजे भारतीय वायु सेना के गु्रप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश शुभांशु के लौटने पर सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। विपक्ष एस्ट्रोनॉट से नाराज कैसे हो सकता है। वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पडऩे पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
राज्यसभा में भारतीय बंदरगाह विधेयक पास
बंदरगाहों के कामकाज और प्रबंधन को विनियमित करने, शुल्क और प्रभार लगाने तथा पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय करने से संबंधित भारतीय पत्तन विधेयक 2025 को राज्यसभा ने सोमवार को विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही इस पर संसद की मुहर लग गई। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। विपक्षी सदस्यों ने विधेयक के कुछ प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव दिए थे, लेकिन उनके सदन में मौजूद नहीं रहने के कारण ये संशोधन पेश नहीं किए जा सके








