आज समाचार

न Alto, न Swift, जनता की पहली पसंद बनी यह 5 सीटर कार

हर आम आदमी का सपना होता है कि उसकी खुद की कार हो। और यह कार दमदार भी हो, सस्ती भी हो और ऊपर से माइलेज भी बढिय़ा देती हो। इसी सोच के चलते कंपनियां भी आम आदमी के लिए एक से बढिय़ा कारें लांच करती रहती हैं। इसी बीच हर महीने कारोंं का आंकड़ा सामने आता है कि किस कंपनी ने कितनी गाडिय़ां बेचीं। अगर हम जुलाई महीने की बात करें, तो इस पांचवें नंबर पर टाटा की टिएगो कार रही है। पांच लाख से शुरू होने वाली टाटा टिएगो की जुलाई में 5575 यूनिट्स बिकी हैं।

चौथे नंबर पर है आल्टो के-10, जिसके जुलाई में 5910 यूनिट्स बिकी हैं। चार लाख 23 हजार की कीमत से शुरू होने वाली यह कार अब भी जनता की पसंद बने हुए हैं। हालांकि जुलाई में इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की कमी आई है। तीसरे नंबर है बैलीनो। पौने सात लाख की शुरूआती कीमत वाली यह कार जुलाई में 12503 लोगों ने खरीदी है। दूसरे नंबर पर है मारूती स्विफ्ट। साढ़े छह लाख की शुरूआती कीमत वाली स्विफ्ट की 14190 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं और नंबर एक पर है वैगन-आर, जिसकी 14710 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं। पांच लाख 79 हजार की कीमत से शुरू होने वाली यह कार जुलाई महीने में टॉप पर रही है और जनता को खूब पसंद आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button