आज समाचार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी पैसे से लंदन की निजी यात्रा करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि श्री विक्रमसिंघे ने दस लोगों के साथ, साल 2023 के सितंबर महीने में लंदन की यात्रा की थी। यह यात्रा पूरी तरह से निजी थी पर इसका खर्च सरकारी कोष पर डाल दिया गया।

श्रीलंका के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया है। इस महीने की शुरुआत में, पूर्व राष्ट्रपति के सचिव समन एकनायके और पूर्व निजी सचिव सैंड्रा परेरा से इस यात्रा की व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की गई थी। श्री विक्रमसिंघे 2022 से 2024 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे थे। उनकी गिरफ्तारी से शीर्ष अधिकारियों द्वारा सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल करने के मामलों की जांच तेज होने की उम्मीद है। श्री विक्रमसिंघे के बाद श्रीलंका की कमान अनुरा दिसानायके के हाथ में आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button