पंजाबराजनीति

पंजाब के चार बड़े मेडिकल कॉलेजों को 69 करोड़ रुपये का उन्नयन; मान सरकार पंजाब के स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

मेडिकल कॉलेजों में लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और मेडिकल जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के कायाकल्प हेतु 68.98 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करने के आदेश दिए।

आज यहां चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इन मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता थी, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के साथ-साथ मेडिकल जांच की सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों को अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय मशीनरी से लैस करना जरूरी है, ताकि ये मरीजों को और बेहतर सेवाएं दे सकें। भगवंत सिंह मान ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि इन मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए 68.98 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 26.53 करोड़ रुपये सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, 28.51 करोड़ रुपये सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, 9.43 करोड़ रुपये डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और 4.51 करोड़ रुपये पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर, फिरोजपुर को तत्काल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन फंडों का उपयोग आधुनिक मशीनों और अन्य उपकरणों की खरीद के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि उनकी सरकार पंजाब को विश्व स्तर पर मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे इलाज और मेडिकल जांच की सुविधाओं को और बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में ये कार्य समयबद्ध और उचित तरीके से पूरे किए जाने चाहिए, ताकि लोगों को किफायती दरों पर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि यहां से विश्वस्तरीय डॉक्टर निकले हैं और आज भी राज्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थी डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, ताकि मेडिकल शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों के कायाकल्प का एकमात्र उद्देश्य लोगों की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन प्रमुख कॉलेजों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से आम आदमी का कल्याण सुनिश्चित होगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button