अंतर्राष्ट्रीयचंडीगढ़पंजाबराजनीति

‘नशों के खिलाफ युद्ध’ के 298वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 3.7 किलो हेरोइन सहित 122 नशा तस्कर काबू किए गए।

चंडीगढ़, 25 दिसंबर:

राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “नशों के खिलाफ युद्ध” के 298वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 334 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 85 एफआईआर दर्ज कर 122 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 298 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,639 हो गई है।

इन छापों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.7 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 467 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 31,670 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 68 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 334 स्थानों पर छापेमारी की। आगे बताया गया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 325 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button