पंजाबराजनीति

मान सरकार किसान-हितैषी योजनाओं का पूरा लाभ किसानों तक पहुँचाना सुनिश्चित कर रही है : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 29 दिसंबर:
पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसान-हितैषी योजनाओं का पूरा लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंचे, ताकि बागवानी को बढ़ावा दिया जा सके।
श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक सक्रिय और किसान-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकारी सहायता प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए, इसके लिए जागरूकता बढ़ाने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग को जमीनी स्तर पर समन्वय मजबूत करने तथा किसानों को पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रियाओं और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री भगत ने कहा कि मान सरकार बागवानी को प्रोत्साहित करके, किसानों की आय बढ़ाकर और पारंपरिक फसलों पर निर्भरता कम करके कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से आगे आने और उनकी भलाई के लिए उपलब्ध बागवानी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button