पंजाब

मान सरकार का “रंगला पंजाब” अब “स्वच्छ पंजाब”: देश के शीर्ष राज्यों में हुआ शामिल

चंडीगढ़, 31 दिसंबर:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी बलाचौर, जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने शिकार का परमिट जारी करवाने के लिए आरोपी राजपाल सिंह से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा निवेदन करने पर सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया और अधिकारी ने शिकार का परमिट जारी करने का भरोसा देकर मौके पर ही उससे 10,000 रुपये ले लिए।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजपाल सिंह बलाचौर में शिकायतकर्ता के घर जाकर शेष 5,000 रुपये की रिश्वत भी ले गया। इसकी वीडियो शिकायतकर्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जांच के दौरान उक्त आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button