पंजाब

वर्ष 2025 में संसदीय कार्य विभाग का लेखा-जोखा; पंजाब सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में मॉक विधानसभा सत्र आयोजित किया

चंडीगढ़, 31 दिसंबर:
पंजाब सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के समारोहों के तहत विशेष रूप से तैयार की गई पंजाब विधानसभा में पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मॉक विधानसभा सत्र आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित किया, ताकि राज्य के विद्यार्थी राजनीति में भागीदारी करें और भविष्य के नेता बनने के योग्य बन सकें।
इस अवसर पर पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विभिन्न नेताओं की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के नेता हैं और पंजाब सरकार की यह विशेष पहल पंजाब के बच्चों को नेतृत्व के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की।
डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान बीबीएमबी और मनरेगा से संबंधित विशेष विधानसभा सत्र भी आयोजित किए गए हैं।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 से पंजाब विधानसभा के समस्त कार्यों को कागज रहित कर दिया गया है और विधानसभा सत्र का पूरा कामकाज पूर्णतः डिजिटल एवं पेपरलेस तरीके से किया जा रहा है।
पंजाब विधानसभा में पहली बार नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) परियोजना लागू की गई है। विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नई प्रणाली के तहत कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया है। पंजाब विधानसभा के कामकाज को हाई-टेक बनाने और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए डिजिटल विंग की स्थापना की गई है। डिजिटल विंग में आईटी सेल, एनआईसी सेल, हाई-टेक प्रशिक्षण कक्ष (नेवा सेवा केंद्र), हाई-टेक कंट्रोल रूम और नेटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं।
नेवा ऐप के उपयोग से जहां सदन की कार्यवाही की लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जनता की भागीदारी बढ़ी है, वहीं पंजाब विधानसभा सचिवालय का कामकाज भी और अधिक सुगम हुआ है। सदन में कागजात भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे हैं और विधानसभा सदस्यों तथा स्टाफ को कागज रहित सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button