पंजाबराजनीति

गुरमीत खुड्डियां द्वारा पशु चिकित्सा निरीक्षकों की मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा

चंडीगढ़, 31 दिसंबर:
पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज राज्य के वेटरनरी इंस्पेक्टरों से उनकी लंबे समय से लंबित मांगों के संबंध में मुलाकात की।
सरदार खुड्डियां ने यहां पंजाब सिविल सचिवालय में अध्यक्ष गुरदीप सिंह बस्सी के नेतृत्व में पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया और एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
बैठक के दौरान एसोसिएशन ने वर्ष 2011 में भर्ती हुए 400 वेटरनरी इंस्पेक्टरों की 18 महीने की सेवा को नियमित सेवा के रूप में मान्यता देने, तहसील स्तर पर वेटरनरी इंस्पेक्टरों के लिए 87 नए पद सृजित करने तथा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग रखी। सरदार खुड्डियां के आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने अपनी लंबे समय से प्रस्तावित रैली को रद्द करने का निर्णय लिया है।
सरदार खुड्डियां ने पशुपालन विभाग के निदेशक को एसोसिएशन की मांगों के संबंध में तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने मुख्य मुद्दों के समाधान के लिए विशेष रूप से पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक करवाने का भी भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button