पंजाबराजनीति

राज्य चुनाव आयोग ने जिला तरनतारन और गुरदासपुर में सरपंचों और पंचों के रिक्त पदों के लिए चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया

चंडीगढ़, 5 जनवरी:
राज्य चुनाव आयोग ने जिला गुरदासपुर और तरनतारन की निम्नलिखित ग्राम पंचायतों में सरपंचों और पंचों के रिक्त पदों के लिए चुनाव करवाने संबंधी 05.01.2026 को अधिसूचना जारी की है:
1. जिला गुरदासपुर:
कलानौर मोजोवाल
कलानौर पुरानी
कलानौर पी.ए.पी.
कलानौर चक्करी
कलानौर ढक्की
कलानौर जैलदारा
2. जिला तरनतारन:
काजी कोट (70) (नालागढ़-69)
कक्का कंडियाला (63)
पंडोरी गोला (79)
माड़ी कंबोके (68)
अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 08.01.2026 (गुरुवार) है। मतदान 18.01.2026 (रविवार) को होगा तथा मतगणना उसी दिन चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर की जाएगी।
इन संबंधित ग्राम पंचायतों के राजस्व अधिकार क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि (19.01.2026) तक प्रभावी रहेगी।
इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारी, गुरदासपुर और तरनतारन को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button