पंजाबराजनीति

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक फाजिल्का एवं मैडम खुशबू सवना ने की शिरकत

फ़ाज़िल्का, 5 जनवरी 2026
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फ़ाज़िल्का में आयोजित गुरमत समागम में फ़ाज़िल्का के विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह सवना एवं उनकी धर्मपत्नी मैडम खुशबू सवना ने गुरु साहिब जी के चरणों में नतमस्तक होकर माथा टेका।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस समागम में नतमस्तक होने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में सर्वत्र भलाई के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के वचनों, उपदेशों, गुरबाणी और शिक्षाओं को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। अनेक संगतें गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानवता की भलाई का संदेश दे रही हैं।
विधायक फ़ाज़िल्का श्री नरेंद्र पाल सिंह सवना एवं उनकी धर्मपत्नी मैडम खुशबू सवना ने कहा कि ऐसे धार्मिक समागमों में सहभागिता करने से गुरु साहिब की हाज़िरी का अनुभव होता है, जिससे मन को अपार शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के आशीर्वाद से ही वे अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा कर पा रहे हैं और जनता की समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button