
अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से मुलाकात की, कहा— ‘आप’ की हर गांव तक पहुंच से पंजाब में काम की राजनीति का जनादेश स्पष्ट होता है
• ‘आप’ पंजाब भर में जनभागीदारी, ईमानदारी और विकास के मॉडल को और मजबूत करेगी: अरविंद केजरीवाल
• कांग्रेस और अकालियों के शासन में चले डर, झूठे मामलों और गुंडागर्दी के संस्कृति का ‘आप’ ने खात्मा किया: अरविंद केजरीवाल
• ‘आप’ ने साफ-सुथरी राजनीति, ईमानदार शासन और जनता के विश्वास के बल पर जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में 70 प्रतिशत सीटें जीतीं: अरविंद केजरीवाल
• पंजाब में अब तक का सबसे पारदर्शी मतदान हुआ, एक भी वोट में हेराफेरी नहीं हुई: अरविंद केजरीवाल
• मुफ्त बिजली, जीरो बिल और समय पर वेतन से ईमानदार और अच्छे शासन के लिए जनसमर्थन झलकता है: अरविंद केजरीवाल
• पार्टी कैडर और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए ‘मिशन 45 प्रतिशत वोट’ साझा किया
• परंपरागत पार्टियां अपने चुनाव घोषणापत्र बदलने को मजबूर हुईं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली अब केंद्रीय मुद्दे बने: भगवंत सिंह मान
• श्री अकाल तख्त साहिब मेरे लिए सर्वोच्च है और उसका हर आदेश मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा: भगवंत सिंह मान
• एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होऊंगा और पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण हो: भगवंत सिंह मान
• अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से ग्रामीण विकास को तेज गति देने का आह्वान किया
एक मजबूत राजनीतिक संदेश देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंजाब अब डर, गुंडागर्दी और धांधली वाली राजनीति के दौर से निर्णायक रूप से बाहर आ चुका है। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ की तर्ज पर अब गैंगस्टरों के खिलाफ भी बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा।
पंचायत चुनावों में ‘आप’ की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर शानदार जीत को साफ-सुथरी राजनीति और ईमानदार शासन का जनादेश बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव पूरी पारदर्शिता से हुए हैं, जहां एक भी वोट नहीं बदला गया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनहितकारी शासन ने परंपरागत पार्टियों को अपने घोषणापत्र दोबारा लिखने पर मजबूर कर दिया है।
‘श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष एक विनम्र सिख के रूप में पेश होऊंगा, उसका आदेश सर्वोपरि है: भगवंत सिंह मान’
श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सभी सबूतों के साथ तख्त साहिब के समक्ष उपस्थित होंगे और कार्यवाही का सीधा प्रसारण कराने की अपील करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक साधारण सिख के रूप में जाएंगे। उनके अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब हर सिख के लिए सबसे पवित्र स्थान है और वहां से प्राप्त हर आदेश का वे पूरे मन से पालन करेंगे।
लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि जनता ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पहले सत्ताधारी दल बल, बूथ कैप्चरिंग और धांधली के जरिए चुनाव जीतते थे, लेकिन आज बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव हुए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई सीटों पर उम्मीदवार एक-एक वोट से जीते और हारे, जो पारदर्शिता का प्रमाण है।
केजरीवाल ने कहा कि यदि ‘आप’ चाहती तो सत्ता का दुरुपयोग कर सकती थी, लेकिन पार्टी का उद्देश्य राजनीति को साफ करना है, न कि गुंडागर्दी या भ्रष्टाचार करना। उन्होंने कहा कि पंजाब की जड़ में फैली समस्याओं—नशा और अपराध—के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार थीं, जिनके रिश्तेदार ही इन अवैध धंधों में शामिल थे। ‘आप’ सरकार इस पूरे सिस्टम को साफ करने के लिए आई है।
उन्होंने नशा विरोधी अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि हजारों मामले दर्ज किए गए हैं और सैकड़ों बड़े तस्कर जेल में हैं। अब ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ का दूसरा चरण शुरू किया गया है। इसके बाद गैंगस्टरों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ भी सख्त अभियान चलेगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त बिजली, जीरो बिल, समय पर वेतन, हजारों सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, तीर्थ यात्रा योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार—ये सब ईमानदार शासन के उदाहरण हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़े रहें और अगले चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत 38 से बढ़ाकर 45 प्रतिशत तक ले जाएं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दे आज राजनीतिक विमर्श के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने जनता से सीधे जुड़कर यह जीत हासिल की है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर वरिष्ठ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश पंजाब सरकार की जनहितकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।.






