
कोटकपूरा, 9 जनवरी ( )
उद्योगपति, कारीगर और व्यापारी पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनके बिना देश कभी भी प्रगति के मार्ग पर नहीं बढ़ सकता। यह विचार पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में पंजाबी जूती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और समस्याओं को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोटकपूरा में बनने वाली पंजाबी जूती की न केवल प्रदेश में बल्कि विदेशों में भी काफी मांग है। इस पेशे से जुड़े लोग दिन-रात ईमानदारी से मेहनत कर अपनी रोज़ी-रोटी कमाते हैं। उन्होंने कहा कि जूती बनाने के व्यवसाय को उच्च स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है। यदि जूती की ब्रांडिंग कर उसे बेचा जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हस्तशिल्प और हाथ से किए जाने वाले कार्यों की ओर भी प्रेरित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार छोटे उद्योगपतियों, कारीगरों और व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
स्पीकर संधवां ने बताया कि पुलिस प्रशासन को नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। क्षेत्र में गलियों और नालियों को पक्का करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसके अलावा, उन्होंने लगभग 20 परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर जूती एसोसिएशन के प्रधान और क्षेत्र के निवासी भी उपस्थित






