अमृतसर

‘युवा आपदा मित्र’ योजना के तहत बाबा कुमा इंजीनियरिंग कॉलेज, ज़िला अमृतसर में प्रशिक्षण का पहला दिन

 

अमृतसर, 20 जनवरी 2026 —
अप-स्केलिंग ऑफ आपदा मित्र ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के तहत पंजाब के विभिन्न ज़िलों में युवाओं को प्रशिक्षण देने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूशन ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से पहले दिन अमृतसर में टीम भेजी गई, जहाँ 400 एन.सी.सी. वॉलंटियर्स का पंजीकरण किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वॉलंटियर्स को आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें यह बताया जाएगा कि आपदा आने से पहले किस प्रकार तैयारी की जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल का नुकसान न हो। यदि नुकसान होता भी है, तो उसे न्यूनतम स्तर तक कैसे सीमित किया जाए और समुदाय स्तर पर ही आपदा को कैसे रोका जा सके।

इस संबंध में प्रशिक्षण के पहले दिन कोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा, युवा आपदा मित्र योजना, अमृतसर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने वॉलंटियर्स को समझाया कि किस प्रकार सीखना है और आपदाओं को अपने ऊपर हावी होने से कैसे रोकना है।

प्रशिक्षण के पहले दिन 400 वॉलंटियर्स ने पंजीकरण कराया। वॉलंटियर्स को पूरी मैगसीपा टीम की ओर से विभिन्न प्रकार की आपदाओं की जानकारी दी गई, जिसे आने वाले दिनों में विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक शुरू कराने में नायब सूबेदार बलजिंदर सिंह, कर्नल पवनदीप बल, सूबेदार मेजर लव सिंह तथा पूरी मैगसीपा टीम के इंस्ट्रक्टर—सचिन शर्मा, सुनील कुमार, शुभम वर्मा, आयुष, प्रीति देवी शानू, कशिश शर्मा, पवन, प्रियाशु, अंजली मुस्कान, अंजना, शाइना, सलोनी, योगेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button