
श्री आनंदपुर साहिब, 1 फरवरी:
भगत रविदास जी ने सांझीवालता (सामूहिक भाईचारे) का संदेश दिया है। भगत जी ने समाज में फैली बुराइयों का जोरदार खंडन किया। उनकी रचनाएँ ईश्वर, गुरु, ब्रह्मांड और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देती हुई मानवता के कल्याण पर बल देती हैं।
यह विचार स. हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब ने बीकापुर में धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने के उपरांत क्षेत्र की संगत को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने शोभा यात्रा में भी सहभागिता की।
उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति के साथ-साथ जिन भक्तों ने समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उनमें भगत रविदास जी का विशेष स्थान है। वे एक समाज सुधारक, मानवतावादी, धार्मिक व्यक्तित्व, चिंतक और महान कवि थे। उनकी रचनाएँ ईश्वर, गुरु, ब्रह्मांड और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देती हुई मानवता के कल्याण पर जोर देती हैं।
उन्होंने कहा कि हम भक्तों, गुरुओं और महापुरुषों की वाणी से अपने जीवन को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने इन धार्मिक समागमों के आयोजकों का धन्यवाद किया, जो हमें हमारे धर्म और इतिहास से जोड़ रहे हैं।









