
कोटकपूरा, फरीदकोट | 15 फ़रवरी:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ने आज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने अपने निवास स्थान के निकट डेरा फरमाहां वाला, गली नंबर-2, पुराने शहर कोटकपूरा में जगदेव सिंह द्वारा वाहेगुरु जी के शुकराने स्वरूप रखे गए श्री अखंड पाठ के भोग में भाग लिया। इसके अलावा नानक नगरी, मोगा रोड, गली नंबर-6, कोटकपूरा में दीदार सिंह धालीवाल के निवास पर आयोजित श्री सहज पाठ के भोग में भी उपस्थित रहे। उन्होंने दूधाधारी डेरा में शिवरात्रि के कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
इसके पश्चात स्पीकर संधवां ने फरीदकोट क्षेत्र के गांवों में जाकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने गांव फरीदकोट में बलौर सिंह चहल के निवास पर रखे गए श्री अखंड पाठ के भोग, गांव ढिलवां कलां (कोठे माहल) में गुरसेवक सिंह ढिल्लों के घर आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग तथा गांव तहणा में जगदेव सिंह और सोनी हुंजन के निवास पर रखे गए श्री सुखमनी साहिब के पाठ में शामिल होकर गुरु महाराज के समक्ष सरबत के भले की अरदास की।
इसके बाद स्पीकर संधवां ने आम लोगों के दुःख-सुख में सहभागी बनते हुए गुरुद्वारा साहिब कोठे वड़िंग में कुलविंदर कौर के भोग तथा गुरुद्वारा साहिब गांव हरदियालेआणा में गुरदर्शन सिंह संधू की अंतिम अरदास में नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिवार से किसी प्रियजन का अचानक बिछुड़ जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।









