पंजाबबरनालाराजनीति

3.25 करोड़ रुपये की लागत से संघेड़ा बाईपास की मरम्मत का कार्य शुरू: गुरमीत सिंह मीत हेयर

बरनाला, 20 फ़रवरी:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कड़ी के तहत बरनाला जिला के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिले में सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्य तेजी से चल रहे हैं।

 

लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि बरनाला निवासियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरनाला–बाजाखाना रोड से बरनाला–रायकोट रोड (संघेड़ा बाईपास) तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना पर 3.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह कार्य लगभग 3 महीनों में पूरा किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और संघेड़ा बाईपास से गुजरने वाले वाहनों को भी बड़ी राहत मिलेगी। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 4.43 किलोमीटर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button