पंजाबराजनीति

होला मोहल्ला के दौरान पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड द्वारा लंगर समितियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे जैविक रूप से अपघटनीय (बायोडिग्रेडेबल) बर्तन

श्री आनंदपुर साहिब, 22 फरवरी :

 

पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रीन होला मोहल्ला मनाने के विशेष मिशन को सफल बनाने हेतु आज पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के अधिकारियों तथा उप-मंडल मजिस्ट्रेट-कम-मेला अधिकारी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज (कार्यकारी जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब) तथा लंगर समितियों के प्रबंधकों के साथ विशेष बैठक की।

 

इस दौरान प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ग्रीन होला मोहल्ला मिशन के तहत लंगर समितियों को आवश्यक मात्रा में जैविक रूप से अपघटनीय (बायोडिग्रेडेबल) बर्तन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, लंगरों से निकलने वाले अपशिष्ट को एकत्र करने के लिए कपड़े तथा जैविक सामग्री से बने थैले भी लंगर समितियों को मुफ्त दिए जाएंगे।

 

आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब के बैठक कक्ष में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज एवं लंगर समिति प्रबंधकों ने मेला अधिकारी-कम-एसडीएम सुखपाल सिंह तथा प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले 20 फरवरी को पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता और मेंबर सेक्रेटरी लवनीत दूबे ने अदित्य डचलवाल (डिप्टी कमिश्नर, रूपनगर) सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रदूषण-मुक्त होला मोहल्ला मनाने को लेकर विशेष बैठक की थी।

 

प्रशासन ने इस बार होला मोहल्ला के दौरान साइलेंसर हटाकर मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को चलाने, हुड़दंगबाज़ी तथा रंग-गुलाल के उपयोग से परहेज़ करने की अपील की है। साथ ही सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्गों से सहयोग मांगा गया है। जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने जल, वायु और धरती को बचाने के लिए प्रदूषण के उन्मूलन की आवश्यकता पर जोर देते हुए मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम सुखपाल सिंह का विशेष सम्मान भी किया गया।

 

बैठक में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह, सह-मैनेजर हरदेव सिंह, सूचना अधिकारी हरप्रीत सिंह, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न गुरुद्वारा/लंगर समितियों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button