पंजाबराजनीति

पंजाब सरकार जल्द आयोजित करेगी एन.आर.आई. मिलनी: डॉ. रवजोत सिंह

चंडीगढ़, 23 फरवरी:

 

पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही ज़िला-स्तर पर एन.आर.आई. मिलनियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां एन.आर.आई. मामलों से संबंधित विभाग की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दी।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा विदेशों में बसे पंजाबी एन.आर.आईज़ की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार एन.आर.आई. मिलनियों का आयोजन किया जा रहा है और इसी दिशा में चालू वर्ष के दौरान राज्य के प्रत्येक ज़िले में एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जाएंगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य एन.आर.आईज़ को दरपेश समस्याओं का समाधान उनके पास जाकर करना है, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एन.आर.आईज़ से संबंधित मामलों और शिकायतों का निर्धारित समय के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेशों में रह रहे पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विदेशों में बसे एन.आर.आई. पंजाबियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एन.आर.आईज़ की पंजाब में स्थित भूमि-जायदाद के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।

 

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एन.आर.आई. सभा के चुनाव शीघ्र करवाए जाएं और इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जाए।

 

इस अवसर पर एन.आर.आई. विभाग के सचिव श्री वी.एन. जादे, मंडलीय आयुक्त जालंधर एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री रामवीर, विशेष सचिव एन.आर.आई. श्रीमती अमनदीप कौर, ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. श्री आर.के. जैसवाल, अतिरिक्त सचिव एन.आर.आई. श्री आर.बी.एस. बराड़ तथा ए.आई.जी. श्री अजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button