अपराधपंजाबराजनीति

50,000 रुपये रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू में लिया गया

चंडीगढ़, 24 फरवरी:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव देवी नगर (अभरावन), ज़िला एस.ए.एस. नगर के सरपंच गुरचरण सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि ज़िला एस.ए.एस. नगर के गांव देवी नगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरण सिंह ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस द्वारा ज़ब्त किया गया था, थाना बनूड़ से छुड़वाने के बदले 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

 

शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी सरपंच ने यह सौदा 50,000 रुपये में तय किया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

 

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, एस.ए.एस. नगर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button