अपराधपंजाबराजनीति

जाली दस्तावेज़ों के जरिए काउंसलर की नौकरी हासिल करने वाला शंकर सिंह विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़, 25 फ़रवरी :

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने आज सिविल अस्पताल बरेटा, ज़िला मानसा के नशा मुक्ति केंद्र में तैनात काउंसलर शंकर सिंह को जाली डिग्री/प्रमाणपत्र के आधार पर काउंसलर की नौकरी हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

यह जानकारी साझा करते हुए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी काउंसलर शंकर सिंह, निवासी गांव भूंदड़ भैणी, तहसील मूनक, ज़िला संगरूर के खिलाफ़ कार्रवाई की गई। वर्ष 2023 में एक निजी कंपनी इनोविजन लिमिटेड के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर भर्ती किए गए काउंसलरों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की डिग्रियों/प्रमाणपत्रों का सिविल सर्जन, मानसा के कार्यालय द्वारा सत्यापन कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि उक्त आरोपी ने जाली डिग्री/प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी।

 

आरोपी के विरुद्ध पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button