
लुधियाना, 01 मार्च:
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत आज बाबा दीप सिंह नगर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड का शिविर जीवन सिंह संगोवाल, विधायक हलका गिल की अगुवाई में लगाया गया। इस शिविर का मोहल्ले के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। यह शिविर ग्राम पंचायत और यूथ क्लब बाबा दीप सिंह नगर के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान सरपंच हरमेश सिंह, प्रभजोत सिंह (पंच), सुरिंदर शर्मा (पंच), देविंदर सिंह (पंच), चंदन कुमार, सुखदीप सिंह तथा यूथ क्लब के प्रधान हनदीप शर्मा उपस्थित रहे। शिविर में आए लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और क्षेत्र के विधायक जीवन सिंह संगोवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स विंग लुधियाना की प्रधान सोनिया अलग भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं।









