पंजाबराजनीति

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में नशों के विरुद्ध जागरूकता संबंधी बैठक का आयोजन

श्री मुक्तसर साहिब, 2 मार्च:

 

डिप्टी कमिश्नर अभिजीत कपिलश की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासनिक परिसर में नशों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को सकारात्मक संदेश मिल रहा है और उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है।

 

बैठक के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में अलग-अलग टीमें बनाकर नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए, ताकि विद्यार्थी अपने अभिभावकों को भी इस विषय में जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज से 10-10 सदस्यों की एक टीम बनाई जाए और उन टीमों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। उन्होंने बताया कि इस संपूर्ण अभियान के प्रभारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) श्री डेवी गोयल होंगे।

 

उन्होंने एंटी-ड्रग अवेयरनेस कैंपेन टीम के सदस्य श्री रुपिंदर सिंह को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के साथ मिलकर कार्यक्रम तैयार किए जाएं और नशों के प्रति जागरूकता के लिए एक विस्तृत शेड्यूल बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस अभियान का संदेश पहुंचाया जा सके।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) श्री डेवी गोयल, सहायक कमिश्नर (प्रशिक्षणाधीन) श्री शिवांश अस्थाना, सिविल सर्जन श्री सुनील बंसल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रिंसिपल, एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button