पंजाबराजनीति

सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल दोदा में नए आर.ओ. सिस्टम का उद्घाटन किया गया

श्री मुक्तसर साहिब, 03 मार्च

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत बच्चों के लिए पीने योग्य स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, जिला श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल दोदा में जिला योजना समिति के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह काउणी द्वारा अपने विवेकाधीन कोटे से लगाए गए नए आर.ओ. सिस्टम का उद्घाटन किया गया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि स्कूलों में उन्हें घर जैसा सुखद वातावरण मिल सके। इस मौके पर समूचे स्टाफ द्वारा जिला योजना समिति के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह काउणी का तहे दिल से धन्यवाद किया गया।

 

उन्होंने आगे कहा कि बच्चे अपना अधिकतर समय स्कूल में बिताते हैं और यदि वे दूषित पानी पीएँ, तो गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्कूल में आर.ओ. सिस्टम हेतु अपने विवेकाधीन कोटे से अनुदान जारी किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

 

इस अवसर पर मनोज कुमार (बी.पी.ओ.), संतोष कुमारी (मुख्य अध्यापिका), गुलदीप कौर, हर्षपिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रेशम सिंह (मेंबर), गप्पा, सोनू, मेघ सिंह, समूचा स्टाफ एवं गांववासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button