अपराधपंजाबराजनीति

पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेड समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार।

चंडीगढ़/बठिंडा, 18 मार्च:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने दो आरोपियों को दो हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर संभावित आतंकी हमले को टाल दिया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू निवासी गिल्लवाली (फिरोजपुर) और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी मोठांवाली (मोगा) के रूप में हुई है।

 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड सीमा पार की अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य सीमावर्ती राज्य में शांति और सुरक्षा को भंग करना था।

 

उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

 

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्तियों ने हैंड ग्रेनेड हासिल किए हैं। इस सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोगा-फिरोजपुर रोड से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

 

एआईजी ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस टीमों की सतर्क और सक्रिय कार्रवाई के कारण एक बड़ी घटना को टाल दिया गया।

 

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फाजिल्का में विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 06 दिनांक 17.03.2026 को मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button