अमृतसरपंजाबराजनीति

ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਸਵਰਗੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਮੇਸ਼ ਰਾਜ ਭੰਡਾਰੀ ਨੂੰ ਨਿੱਘੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ।

अमृतसर, 30 मार्च ( ) – अमृतसर शहर के निवासी रहे एडवोकेट रमेश राज भंडारी के निमित्त आज पाठ का भोग और अंतिम अरदास स्थानीय गुरुद्वारा गुरु नानक प्रकाश, रणजीत एवेन्यू में संपन्न हुई। स्वर्गीय एडवोकेट श्री रमेश राज भंडारी, पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री राहुल भंडारी के पिता तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी के ससुर थे।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज एडवोकेट रमेश राज भंडारी जी के निमित्त आयोजित पाठ के भोग और अंतिम अरदास में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार और स्नेहियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि एडवोकेट रमेश राज भंडारी एक अत्यंत नेक इंसान थे और समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर स्पीकर ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री राहुल भंडारी और श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी के प्रति भी गहरा शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर पंजाबी जागरण के मुख्य संपादक श्री वरिंदर सिंह वालिया, उत्तम हिंदू के संपादक श्री रितन खन्ना, अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) श्रीमती परमजीत कौर, एसडीएम अमृतसर-2 श्री गुरमंदर सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, परिवारजन, मित्र, सिविल सोसायटी के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और भंडारी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button