
चंडीगढ़, 13 अप्रैल:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के 83वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 475 ठिकानों पर छापेमारी की।
गौरतलब है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
83वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियार बरामद करने के बाद 223 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 20,843 हो गई है।
इसके अलावा 78 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 81 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” को 408वें दिन भी जारी रखते हुए 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8.3 किलोग्राम हेरोइन, 5528 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 9300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस तरह 408 दिनों में कुल 58,630 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।









