अपराधपंजाबराजनीति

गैंगस्टरों पर कार्रवाई का 85वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 506 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 15 अप्रैल:– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के 85वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 506 ठिकानों पर छापेमारी की।

गौरतलब है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

85वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों समेत 254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 21,408 हो गई हैं।

इसके अलावा 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जिनके पास से छह हथियार भी बरामद हुए, जबकि 121 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 4 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध संबंधी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 410वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम गांजा, 433 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.01 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 410 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 58,945 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button