अपराधपंजाबराजनीति

गैंगस्टरों पर वार का 87वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 546 स्थानों पर छापेमारी, 253 गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 17 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के 87वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 546 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

87वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 253 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,905 हो गई है।

इसके अलावा 88 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 135 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 412वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए आज 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4.1 किलो हेरोइन, 5 किलो गांजा, 2 किलो भुक्की, 3046 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,150 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई।

इस तरह केवल 412 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 59,304 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 49 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button