शिक्षा क्रांति 2.0 के तहत कुठाला स्कूल में सोशल साइंस लैब का उद्घाटन।

मलेरकोटला, 27 अप्रैल: विधायक मलेरकोटला डॉ. जमील उर रहमान ने आज पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठाला में शिक्षा क्रांति 2.0 अभियान के तहत 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तैयार आधुनिक सोशल साइंस लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी संदौड़ के चेयरमैन करमजीत सिंह कुठाला भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उन्होंने स्कूल में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्कूल प्रबंधन से बातचीत करते हुए शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ. जमील उर रहमान ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार कर रही है। शिक्षा क्रांति 2.0 के जरिए सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों की विश्लेषण क्षमता और विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अनुशासन बनाए रखें और अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य के असली निर्माता होते हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने विधायक का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि स्कूल में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
इस मौके पर स्थानीय सरपंच मनजिंदर कौर राय, पंच रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह, तलवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, राममिंदर सिंह, प्रिंसिपल राजिंदर कुमार, हेडमास्टर कम बीईओ सज्जाद अली, मुख्य अध्यापिका परवीन, दर्शन सिंह सहित पंचायत सदस्य, अध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।









