पंजाबराजनीति

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

चंडीगढ़, 28 अप्रैल — कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती के मैदान में न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल जगत की ऐसी नामी हस्तियों के राजनीति में आने से युवाओं को सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह जस्सा पट्टी ने खेल के मैदान में अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है, उसी समर्पण और ईमानदारी के साथ वह पार्टी से जुड़कर भविष्य में देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। जस्सा पट्टी ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button