अपराधपंजाब

गैंगस्टरों पर वार का 103वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 644 स्थानों पर छापेमारी; 350 गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 3 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 103वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 644 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान—की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि 103वें दिन पुलिस टीमों ने 350 व्यक्तियों को चार हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 26,175 हो गई है।

इसके अलावा 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 60 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को 428वें दिन भी जारी रखते हुए 108 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 12.4 किलोग्राम हेरोइन, 482 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही केवल 428 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 62,252 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button