
चंडीगढ़, 12 मई 2026: State Election Commission Punjab द्वारा राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के आम नगर निकाय चुनावों की घोषणा की गई है। ये चुनाव 26 मई 2026 (मंगलवार) को आयोजित किए जाएंगे।
इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मई 2026 (बुधवार) से शुरू होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 (शनिवार) शाम 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
आम जनता को सूचित किया जाता है कि उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों सहित नामांकन पत्रों का विवरण 13 मई 2026 से संबंधित जिलों की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। इसका लिंक पंजाब राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
वेबसाइट पर यह जानकारी “नगर निगम चुनाव — KYC (अपने उम्मीदवार को जानें)” अनुभाग में देखी जा सकेगी।









