पंजाबराजनीति

स्कूल बसों की जांच; 04 बसों के चालान काटे गए।

Punjab के सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन हेतु शेरपुर क्षेत्र में स्कूल बसों की विशेष जांच की गई। यह जांच अभियान स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूल वाहनों में लागू सुरक्षा मानकों के पालन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।

जांच के दौरान कुल 10 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें से सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली 4 बसों के चालान किए गए। टीम द्वारा बसों के आवश्यक दस्तावेज, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सेफ्टी प्रबंध तथा अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

इस मौके संबंधित ड्राइवरों और प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

इस जांच टीम में श्री पवन कुमार, एस.आई. (पुलिस विभाग), श्री बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. (पुलिस विभाग), श्री राम प्रताप, ए.एस.आई. (पुलिस विभाग), श्री रुपिंदर सिंह (जिला बाल सुरक्षा कार्यालय संगरूर) तथा श्री समनदीप सिंह (शिक्षा विभाग) शामिल थे।

टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और इस उद्देश्य के लिए ऐसी जांच मुहिमें भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि स्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button