पंजाबराजनीति

Bhagwant Mann द्वारा अहम फैसला; भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय सुबह 7:30 बजे किया गया।

चंडीगढ़, 22 मई : भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसला लेते हुए Bhagwant Mann ने आज पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय बदलने की घोषणा की है। जनहित को ध्यान में रखते हुए अब नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा, जबकि पहले कार्यालयों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक था।

इस फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि बदला हुआ समय 25 मई से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “यह फैसला आम लोगों की सुविधा के लिए लिया गया है ताकि वे पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान सरकारी दफ्तरों में आसानी से अपने काम करवा सकें। सभी हितधारकों से सलाह-मशविरा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बदले हुए समय के कारण लोग अपने काम से छुट्टी लिए बिना सुबह-सुबह अपने सरकारी कार्य पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “इस कदम से कर्मचारियों को भी बड़ा लाभ होगा, क्योंकि वे दिन में तापमान बढ़ने से पहले अपनी ड्यूटी समाप्त कर सकेंगे।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब कर्मचारियों को अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा, क्योंकि स्कूलों और कॉलेजों का समय भी इसी अनुसार बदला गया है और बच्चे लगभग उसी समय घर लौट सकेंगे। उन्होंने कहा, “यह फैसला पंजाब सरकार की जनहितैषी सोच और नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह नया समय राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों और पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों में लागू होगा। उन्होंने आगे कहा, “Punjab State Power Corporation Limited (पीएसपीसीएल) के आंकड़ों के अनुसार बिजली का पीक लोड दोपहर 1:00 बजे के बाद शुरू होता है, इसलिए कार्यालयों का नया समय बिजली की खपत कम करने और बिजली ढांचे पर दबाव घटाने में भी मदद करेगा।”

समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुविधाओं की रक्षा और लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button