राष्ट्रीय
हिंदू मंदिर की तोड़फोड़ पर भारत सख्त, पाकिस्तान सरकार से की पारदर्शी जांच की मांग

भारत ने आज पाकिस्तान के नरोवाल क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नष्ट किए जाने की कड़ी निंदा की और इस्लामाबाद से मांग की कि वह इस घटना की तुरंत जांच करे तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराए।
नई दिल्ली ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए और अपने सभी अल्पसंख्यक नागरिकों तथा उनकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संरक्षा एवं भलाई सुनिश्चित करने की अपनी मुख्य जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पाकिस्तान में नरोवाल ज़िले के सिराज गांव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर के तोड़े जाने की परेशान करने वाली खबरों पर गहरी चिंता जताई है। हम अल्पसंख्यक समुदाय के इस एक सदी पुराने पूजा-स्थल पर की गई तोड़-फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हैं।









