उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के इस जिले में 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास को भी मिलेगी हर महीने ₹25000 सैलरी

उत्तर प्रदेश सरकार लखीमपुर खीरी के युवाओं और युवतियों के लिए नौकरी का शानदार मौका लेकर आई है. जिले में 16 सितंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, लखीमपुर खीरी द्वारा किया जा रहा है. नौकरी देने वाला यह मेला रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत यह एक दिवसीय रोजगार मेला लखीमपुर खीरी में लगाया जा रहा है. इस मेले में देश की 10 से ज्यादा नामी कंपनियां शामिल होने वाली हैं. जो उम्मीदवार 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके हैं. उनको योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी. इस मेले में कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आ रही हैं.

रोजगार मेले की जरूरी जानकारी

दिनांक 16 सितंबर 2026
समय सुबह 10:00 बजे से
स्थान रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, लखीमपुर खीरी
आयोजक जिला सेवायोजन कार्यालय, लखीमपुर खीरी
कंपनियां 10 से अधिक
वेतन ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाह
योग्यता हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन
चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क
हेल्पलाइन 155330
वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in

10 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी

इस रोजगार मेले में 10 से भी ज्यादा जानी-मानी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. ये कंपनियां युवाओं को उनकी पढ़ाई, योग्यता और कौशल के आधार पर अलग-अलग पदों पर नौकरी के अवसर देंगी. ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को किसी भी तरह की हाई-फाई पढ़ाई या डिग्री की जरूरत नहीं है. जो उम्मीदवार हाई स्कूल (10वीं) या इंटरमीडिएट (12वीं) तक की पढ़ाई कर चुके हैं, वो रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही ऐसे युवा जिन्होंने आईटीआई, पॉलिटेक्निक और किसी भी विषय में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है वो भी इस रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं.

हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

रोजगार मेले में जिन युवाओं को नौकरी दी जाएगी, उन्हें पद और योग्यता के अनुसार अच्छी सैलरी दी जाएगी. कंपनियों की तरफ से चयनित युवाओं को हर महीने 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

ऐसे करें फ्री में रजिस्ट्रेशन

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह रजिस्ट्रेशन रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट http://rojgaarsangam.up.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाकर बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी.

यहां से लें अधिक जानकारी

मेले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. आप हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल करके अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं. इसके अलावा आप रोजगार संगम पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button