मध्य प्रदेशराज्य

MP में मेधावी विद्यार्थियों को बड़ा तोहफा, 19 सितंबर को खातों में आएगी स्कूटी की राशि; 7500+ छात्रों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का स्कूटी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के खातों में स्कूटी खरीदने के लिए राशि 19 सितंबर को ट्रांसफर की जाएगी।

राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को योजना की राशि वितरित करेंगे। इस वर्ष 7500 से अधिक विद्यार्थी योजना के दायरे में आए हैं।

16 सितंबर को होना था कार्यक्रम, अब 19 को

स्कूटी योजना के तहत राशि वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम पहले 16 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसकी तारीख बदलकर 19 सितंबर कर दी गई है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं योजना के पात्र

योजना का लाभ सरकारी स्कूल के उन विद्यार्थियों को दिया जाता है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की हो और अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया हो। योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धि को सम्मान देना है।

7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस साल मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7500 से अधिक मेधावी विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, ताकि वे अपनी पसंद के अनुसार स्कूटी खरीद सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button