राष्ट्रीय
NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कई टोल प्लाजा पर ”धोखाधड़ी से” टोल वसूली से जुड़े मनीलांड्रिंग की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद मनीलांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई शुरू की।









