अंतर्राष्ट्रीय

Ukraine-Russia War: मॉस्को पर आसमान से बरसा कहर, यूक्रेन ने दागे 1,000 से ज्यादा ड्रोन

यूक्रेन की सेना ने रात भर रूस को निशाना बनाकर 1,000 से अधिक ड्रोन हमले किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस की राजधानी मॉस्को के मेयर ने बताया कि इनमें मॉस्को पर ”अब तक का सबसे बड़ा” हमला है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने पूरे देश के साथ-साथ रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया और काला सागर के जलक्षेत्र में यूक्रेन के 1,100 ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूस की राजधानी की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ ड्रोन मॉस्को तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत से टकराए।

यूक्रेन का यह बड़ा हमला युद्ध के दौरान रूस में हो रहे पहले संसदीय चुनाव के तीसरे और आखिरी दिन हुआ है। इस चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों का विरोध करने वाले विपक्ष की मौजूदगी लगभग नहीं के बराबर रही और इससे ‘क्रेमलिन’ (रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के प्रभुत्व के और मजबूत होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button