अंतर्राष्ट्रीय

US-Iraq Mission : इराक से अमेरिकी सैनिकों की पूरी हुई वापसी, ISIS के खिलाफ 12 साल का मिशन खत्म

US-Iraq Mission : अमेरिकी सेना ने बुधवार को घोषणा की कि उसने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। सेना ने कहा कि इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के खिलाफ 12 साल से चल रहा उसका मिशन समाप्त हो गया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक में स्थित उस आखिरी सैन्य अड्डे से भी ”व्यवस्थित तरीके से वापसी” पूरी कर ली है, जहां उनकी मौजूदगी थी। उन्होंने कहा, ”यह पड़ाव 12 साल के उस अभियान की सफलता को दर्शाता है, जिसने इराक और पूरे क्षेत्र में आईएसआईएस को एक संगठित सैन्य खतरे के रूप में पराजित किया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button