अंतर्राष्ट्रीय

ईरान पर अमेरिका का ताजा हमला, IRGC के एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को बनाया निशाना

ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष में मंगलवार को तनाव और बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान में अपने हमलों की ताजा लहर पूरी कर ली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी कमांड ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि अमेरिकी बलों ने ईरान के एयर डिफेंस ठिकानों, रडार सिस्टम, समुद्री परिसंपत्तियों और सुविधाओं, बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता से जुड़े ठिकानों तथा संचार केंद्रों पर हमले किए। ‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार के हमलों में ईरान सरकार से जुड़े दो टैंकरों को भी निशाना बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button