खेल

चोटिल हुए नीरज चोपड़ा, एशियाई खेलों से बाहर

भारत के एशियाई खेलों में एथलेटिक्स के अभियान को करारा झटका लगा है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने चोटिल हो गए हैं। इससे वह एशियाई खेल 2026 के बाकी सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘कड़ी मेहनत के बाद मुझे लग रहा था कि मैं आखिरकार अच्छी लय हासिल कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ समय बाद ही अभ्यास के दौरान मेरे टखने का ‘लिगामेंट’ फट गया। अपने डॉक्टर और टीम से सलाह मशविरा करने के बाद हमने फैसला किया है कि मैं इस सत्र में आगे नहीं खेल पाऊंगा।’ चोपड़ा ने कहा, ‘अब मेरा ध्यान पूरी तरह से फिट होने और पहले से भी अधिक मजबूत होकर वापसी करने पर है।’ भले ही उनका ध्यान पूरी तरह से फिट होने पर है लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि चोट से पूरी तरह उबरने के बाद वह प्रतियोगिता में वापसी करने का इरादा रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button