राजनीति
छात्रों के खिलाफ हिंसा के लिए शाह जिम्मेदार संसद में आने की हिम्मत नहीं : राहुल

गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ हिंसा के लिए भाजपा नेता जिम्मेदार हैं और उनमें संसद में यह बताने का साहस नहीं है कि छात्रों के साथ क्या हुआ।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने छात्रों के एक समूह से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की, जिन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले महीने प्रदर्शन किया था और 20 जुलाई को कथित पुलिस ज्यादती का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा, ‘मैंने हाल ही में विभिन्न राज्यों के युवा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और चर्चा की। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे उनके जैसे हजारों छात्रों पर गर्व है जिन्होंने संविधान, शिक्षा प्रणाली और भारत के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी।









