पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, भूपेश बघेल बोले- जनता बदलाव के लिए तैयार

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने आज कहा कि राज्य के लोग अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि पंजाब के 18 जिलों का दौरा करने के बाद उन्होंने ”कांग्रेस के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा है क्योंकि वे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से तंग आ चुके हैं

इसने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यहां ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और चुनावी मुकाबले के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बघेल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। वडिंग ने भी भरोसा जताया कि कांग्रेस अगले साल पंजाब में सरकार बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button